धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी, जडेजा को मिली कमान!

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया। इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here