महिला दिवस पर बादलों से ऊँची उड़ान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एयर इंडिया महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी।
एयर इंडिया ने बताया कि 8 मार्च यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उसकी मध्यम और लंबी दूरी की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं होंगी। इसके घरेलू मार्गों पर 40 से ज्यादा उड़ानों के उड़ान का परिचालन पूरी तरह महिला दल के हाथ में होगा। एयर इंडिया अपने घरेलू मार्गों पर 52 से ज्यादा उड़ानों के फेरे का परिचालन पूरी तरह महिला दल के हाथ में होगा।
एयर इंडिया इन 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बी787 ड्रीमलाइनर और बी777 विमानों को लगा रही है। एयर इंडिया 12 अंतराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए अपने बी787 ड्रीमलाइनर्स और बी777 विमानों को तैनात करेगा। जिन अंतराष्ट्रीय मार्गो पर महिला क्रू होंगी उनमें दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लंदन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-नेवार्क, मुंबई-न्यूयार्क, दिल्ली-न्यूयार्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को शामिल होंगे।

जेट एयरवेज 4 घरेलू उड़ानों का परिचालन महिलाओं के जिम्मे करने की योजना है। इनमें मुंबई-दिल्ली-मुंबई, मुंबई-बेंगलुरु-मुंबई शामिल हैं।
स्पाइसजेट 22 उड़ानों का संचालन करेगा जिनका जिम्मा महिलाओं के हाथ होगा।
गोएयर ने कहा कि उपलब्धता और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर महिला यात्रिओं को बिजनेस क्लास में सीट पाने की हकदार होंगी।
विस्तारा एयरलाइन घरेलू उड़ानों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला यात्रियों को मुफ्त सेनेटरी पैड मुहैया कराएगा। विस्तारा ने एक बयान में कहा है, ‘एयरलाइन आइएसओ 9991:2015 सर्टिफाइड बायो-डिग्रेडेबल और आर्गेनिक सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगा। यह नैपकिन पेड़ आधारित फाइबर से बने होंगे और प्लास्टिक, टाक्सिन एवं परफ्यूम मुक्त होंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here