भारतवंशी अरविन्द कृष्णा होंगे IBM के नए CEO

न्यूयार्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी IBM के नए CEO भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा होंगे। कृष्णा लंबे अर्से से CEO रहीं विर्जिनिया रोमेटी की जगह लेंगे। 62 साल की रोमेटी एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर इस साल के अंत तक बनी रहेंगी। कंपनी के साथ 40 साल के लंबे करियर के बाद वे इस साल के आखिर में रिटायर होने जा रही हैं। गुरुवार को IBM की ओर से जारी बयान में यह जानकारी साझा की गई। अरविन्द कृष्णा 6 अप्रैल को CEO पद संभालेंगे।
अरविन्द कृष्णा 57 साल के हैं और वे IBM के क्लाउड एंड कांजिटिव सॉफ्टवेयर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं, जहां IBM उस बिजनेस यूनिट को लीड करते थे जो क्लाइंट्स को क्लाउड और डेटा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते है। IBM Research की भी जिम्मेदारी है।
अरविंद कृष्णा ने IIT कानपुर से अंडर ग्रेज्युएट की डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉइस से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पी.एचडी. की है। उन्होंने 1990 में IBM में सेवाएं देना शुरू की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here