थराली : सांभर के शिकार में चार लोग जेल भेजे

थराली से हरेंद्र बिष्ट।
मध्य पिंडर रेंज थराली की तहत सोल डुग्री क्षेत्र के कोलपुडी गांव के जंगल में सांभर के शिकार के मामले में वन विभाग में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बदरीनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि पिछले माह की 29 मई को मध्य पिंडर रेंज थराली से अंतर्गत सोल डुंग्री क्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र के पिंडर पार प्रथम के कक्ष नंबर 28 कोलपुड़ी के जंगल में एक सांभर (जड़ाऊ) को मारने की शिकायत मिली थी। जिस पर मध्य पिंडर रेंज थराली के रेंजर अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट, वनदारोगा गिरधारी लाल बिष्ट, राकेश गुसाई, बीट अधिकारी खेमानंद खंडूरी आदि वन कर्मियों ने गोपनीय रूप से जानकारियां जुटाने शुरू की। जिस पर शिकायत सही पाई गई। इसके बाद जांच में सांभर को मारने वाले चार लोगों के नामों का खुलासा हुआ। जिस पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया।

इसके बाद बृहस्पतिवार की प्रातः इसी क्षेत्र के कोलपुड़ी गांव निवासी विरेन्द्र सिंह पुत्र अवतार सिंह, बूंगा गांव निवासी दयाल राम पुत्र गिरधारी राम, गेरूड़ गांव निवासी गोपाल सिंह पुत्र दीवान सिंह एवं इंद्रपाल सिंह पुत्र खिलाप सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार देर सांय न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों को न्यायालय ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here