मसूरी में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रसाली हिरासत में

पुलिस बल तैनात किया

मसूरी। सोमवार को आप पार्टी कार्यकर्ताओं और शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगों ने पालिका के खिलाफ मसूरी में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
पुलिस के रोकने पर आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने आपा पार्टी के मूसरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नवीन प्रसाली को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका का घेराव किया। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं को आक्रोश को देखते हुए नगर पालिका परिसर पर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शिफन कोर्ट में 84 परिवार निवास करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here