मुन्ना चौहान बने देश के सबसे ‘परपजफुल’ विधायक!

  • फेम इंडिया के सर्वे के नतीजे में ऋतु खंडूड़ी को भी देश के सर्वश्रेष्ठ 50 एमएलए में मिला स्थान

देहरादून। जौनसार क्षेत्र के मुन्ना सिंह चौहान को उनकी कार्य़शैली और प्रतिभा के दम पर देश का सबसे ‘परपजफुल’ विधायक चुना गया है। इस मामले में ऋतु खंडूड़ी को देश का सबसे रिफार्मेट विधायक चुना गया है।
फेम इंडिया की एक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की सभी विधानसभाओं में इस समय कुल विधायकों की संख्या 4123 है। इनमें से 165 पद रिक्त है। फेम इंडिया ने कुल 3958 विधायकों के बारे में सर्वे किया। इसमें विधायकों का जमीनी काम, विभिन्न प्रस्ताव, मंचों पर डिबेट, लोकप्रियता, जमीनी कार्य़शैली, समाज के प्रति उनकी राय, जनता से लगाव, शून्य प्रहर में विस में उठाए गए मुद्दों और लाए गए प्रस्तावों, विधायक निधि का उपयोग, जनता के बीच सक्रियता, मीडिया से संबंध औऱ सोशल मीडिया में छवि को आधार बनाया ही गया था। इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों से राय ली गई थी।
इसके आधार पर पहले तो 150 विधायकों के नाम इस लिस्ट में थे, लेकिन बाद में पूरी टीम ने इसका दोबारा अध्ययन किया। अब देशभर से 50 विधायकों को अलग-अलग कैटेगरी में पहला स्थान दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के दो विधायक फेम इंडिया की इस सूची में है। सबसे पहला नाम विकासनगर से विधायक मुन्ना सिंह चौहान का है। इन्हें देश का सबसे ‘परपजफुल’ विधायक बताया गया है। यानी यदि कोई पार्टी या संस्था इन्हें कोई काम सौंपती हैं तो ये उसका परपज पूरा करने की क्षमता रखते हैं।
पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री ऋतु खंडूड़ी ने भी इस सूची में अपना स्थान बनाया है। इन्हें देशभर में सबसे रिफार्मेस्ट का तमगा दिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here