जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे महंत रविंद्र पुरी : मनोज

  • कर्तव्य संस्था ने श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महंत रविन्द्र पुरी महाराज का किया अभिनन्दन

हरिद्वार। कोरोना आपदा में जन सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बुधवार को कर्तव्य संस्था द्वारा श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महंत रविन्द्र पुरी महाराज का अभिनन्दन किया गया। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को माला व अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री ने कहा कि कोरोना आपदा के समय श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने सेवा को अनुपम कार्य किया है। वह तीर्थनगरी में एक उदाहरण बन गया है। महाराज ने आपदा के समय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राहत कोष व अन्य सेवाओं में करीब 80 लाख रुपये की धनराशि कर संत के जीवन की महत्ता को प्रदर्शित किया है। इसके अतिरिक्त 1000 कुंतल से अधिक अनाज तथा करीब 10 हजार लोगों को राशन किट बांटकर उन्होंने दरिद्र नारयण की सेवा की। प्रतिदिन दो हजार लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाए। मनोज ने कहा कि ऐसा उदाहरण तीर्थनगरी में अभी तक देखने को नहीं मिला। जो सेवा कार्य श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज द्वारा आपदा के समय किए गए हैं उससे जनता को खासी राहत मिली है। प्रवासियों को गंतव्य तक पहुंचाने में और उन्हें आश्रम की इमारतों में शरण देकर उनकी पीड़ा हरने का कार्य भी श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज द्वारा किया गया। कहाकि उनके द्वारा कोरोना मुक्ति के लिए जहां लॉकडाउन के दिन से आज तक अनुष्ठान जारी है वहीं सेवा कार्य भी अनवरत किए जा रहे हैं। उनके इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए संस्था ने उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज को सम्मानित करने वालों में मनोज मंत्री अध्यक्ष, अरुण प्रकाश राघव सचिव, भूपेंद्र गिरी, कृष्ण कुमार सैनी, विक्की गुप्ता, दीपू तोमर, सुरेंद्र कुमार, आदित्य बड़थ्वाल, अर्जुन सिंह लोधी, अरुण कुमार, गौरव पहलवान, वैभव त्रिखा, वीरेंद्र अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here