हरिद्वार : अंजू बनीं महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष और मिथलेश प्रदेश महासचिव

हरिद्वार से दीपक मिश्रा

आज शनिवार को राधा किशन धाम भूपतवाला में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता आर्य ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। बहुत समय से हरिद्वार महिला महानगर अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था, जिस पर आज शनिवार को सरिता आर्य ने हरिद्वार के पुराने कांग्रेस परिवार की बहू अंजू मिश्रा को महिला महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही मिथलेश गिल को प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव, शशि झा व लता जोशी को प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मनोनीत की।
कार्यक्रम में पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि अंजू मिश्रा के महानगर महिला अध्यक्ष बनने पर निश्चित ही हरिद्वार मे कांग्रेस बहुत मजबूत होगी। सरिता आर्य ने कहा कि महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपनी कार्यकारिणी बना रही है। वर्ष 2022 के विधानसभा के चुनाव मे महिला कांग्रेस की बहुत महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी होगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रहृमचारी ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में इस बार महिलाएं बहुत बड़ी संख्या मे कांग्रेस की सदस्यता ले रही हैं जो कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है।
नवमनोनीत महानगर महिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा इस बार निश्चित ही प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस बार हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, राजेंद्र शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला बीना कपूर, नीलम, बबीता उप्रेती, गार्गी राय, महानगर यूथ अध्यक्ष आकाश भाटी, तरुण व्यास, दीपक पाण्डेय, शानू गिरि, ओम मलिक, थानेश्वर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here