पांच लाख भारतीय को मिलेगी अमेरिकी नागरिकता!

  • बाइडन ने ट्रप के आदेशों को पलटने का लिया फैसला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शपथ लेने के बाद 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को पलट दिया है। इसी बीच बाइडन ने प्रवासियों को राहत देने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका फायदा 1.1 करोड़ प्रवासियों को मिलेगा। इसमें लगभग पांच लाख भारतीय शामिल हैं।
बाइडन ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले आव्रजन प्रणाली को पूरी तरह से बदलने की शुरुआत की। उन्होंने अपने आदेशों के तहत कई ऐसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं जो ट्रंप की विवादास्पद आव्रजन नीतियों को बदलने वाले हैं। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से अनुरोध किया है कि वे 1.1 करोड़ अवैध प्रवासियों को स्थायी दर्जा दें और उन्हें नागरिकता देने का रास्ता बनाने के लिए कानून बनाएं। एक अनुमान के अनुसार इसमें लगभग भारतीय मूल के पांच लाख लोग हैं जिनके पास वैध कानूनी दस्तावेज नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here