एवरेस्ट के बेस कैंप में योग करेंगी उत्तराखंड की दो बेटियां

‘मिशन अटल’ फतह कर चुकी अनामिका बिष्ट और मानवी शर्मा को मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

देहरादून। उत्तराखंड के बेटे ही नहीं, बेटियां भी जबरदस्त जज्बा रखती हैं। अनामिका बिष्ट ने करीब 18 हजार फुट की ऊंचाई पर एवरेस्ट के बेसकैंप में योगासनों का प्रदर्शन  करने का निर्णय लिया है। इनमें एक योग की कुशल ट्रेनर है जबकि दूसरी माउंटनियर है। गत मंगलवार को इन दोनों लड़कियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुलाकात की।

‘मिशन अटल’ का फतह कर चुकी इन दोनों लड़कियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके जज्बे की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने मिशन एवरेस्ट के लिए भी उन्हें शुभकामना दी। इन दोनों के नाम मानवी शर्मा व अनामिका बिष्ट हैं। अनामिका और मानवी भाजपा के मिशन अटल में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने गंगोत्री क्षेत्र की तीन अनाम चोटियों को फतह किया। इन अनाम चोटियों का नामकरण अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से किया गया है। इन दोनों को 18 हजार फीट की ऊंचाई पर एवरेस्ट के बेस कैंप में योगासनों का प्रदर्शन करना है। अनामिका बिष्ट नेहरू माउंटनियरिंग इंस्टीट्यूट में बेसिक और रेसक्यू कोर्स कर चुकी है। जबकि योगा की ट्रेनर मानवी बेहतरीन योग प्रशिक्षक है। पतंजलि योगपीठ में योगा सिखा रही मानवी एशियन योग प्लेयर कार्यक्रम के तहत केरल में आयोजित योग प्रतियोगिता में जिसमें 16 देशों के प्रतिभागियों ने योगासनों का प्रदर्शन किया था, उसमें मानवी ने चौथी रैंक प्राप्त की थी। मानवी एक आसन में दो घंटे तक योग कर लेती हैैं और वह इस समय को बढ़ा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि निम के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट एवरेस्ट के कार्यक्रम को फाइनल कर रहे हैं और दोनों लड़कियां बेसकैंप तक ट्रैकिंग करके ही पहुंचेंगी। इतनी ऊंचाई पर योगासनों का प्रदर्शन करने का यह पहला प्रयास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here