उत्तराखंड : भाजपा ने मनाया देवेंद्र के सीएम बनने का जश्न, सीएम ने दी बधाई

देहरादून। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस के शपथ लेने पर उत्तराखंड भाजपा में जश्न का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी फडणवीस को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने देवेंद्र फडणवीस के साथ ही अजीत पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि नई सरकार महाराष्ट्र की विकास यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए तीव्र गति से प्रगति करेगी।  
वहीं हरिद्वार के दूधाधारी चौक पर महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी मनाते हुए मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि मोदी की विचारधारा से देश के हर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। अध्यक्ष सीताराम बडोनी ने कहा कि कांग्रेस देश से समाप्त होती जा रही है। देश में आम जनमानस के साथ खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस ने किया। उसका करारा जवाब महाराष्ट्र में जनता ने और मोदी सरकार ने दिया है। इसके साथ ही अमित शाह की रणनीति एवं देवेंद्र फडणवीस की चाणक्य नीति को आम जनमानस एवं नेताओं ने स्वीकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here