कर्ज से परेशान प्रेमी ने प्रेमिका संग गटका जहर!

  • रुद्रप्रयाग के युवक और उसकी प्रेमिका ने मुनस्यारी घूमने के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

मुनस्यारी। विगत 18 तारीख को मुनस्यारी घूमने आए रुद्रप्रयाग के एक युवक और उसकी प्रेमिका ने रविवार रात को जहरीला पदार्थ गटक लिया। आज सोमवार सुबह करीब सात बजे खलिया भुजानी स्थित अल्पाइन रिसोर्ट में होश में आने पर दोनों डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाते हुए मदद मांगने रिसेप्शन पर पहुंचे। जहां रिसोर्ट में कार्यरत कर्मी मनोज कुमार ने उनसे बातचीत कर घटना की जानकारी ली। जिसमें दोनों ने खुद को रुद्रप्रयाग निवासी बताया।
इसके बाद मनोज कुमार और उसके साथी चंचल बसेड़ा ने दोनों को पीठ पर लाद कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। अलबत्ता होटल कर्मियों से हुई बातचीत में युवती ने बताया कि उसके प्रेमी ने रुद्रप्रयाग में कंप्यूटर की दुकान खोली है। जिसके लिए पांच लाख का लोन लिया था। दुकान में ठीक तरह से आमदनी नहीं हो पा रही है। इस कारण से वह परेशान है।
हालांकि अभी दोनों के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है। उधर डॉ. दिनेश चंदोला और रितेश इनके उपचार में लगे हैं। डॉ. चंदोला ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उनके शरीर से जहर को डायल्यूट कर बाहर निकाल लिया गया है। उन दोनों ने भी बातचीत में अपनी मर्जी से जहर पीना  बताया है।     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here