देश में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए केस,

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार डरावनी हो गई है। हर दिन इसके आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं, 402 लोगों की मौत भी रिकॉर्ड हुईं। इस बीच 1 लाख 22 हजार 684 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल देश में संक्रमण दर का बढ़ना बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। दरअसल, भारत में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 14.70 फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी पर पहुंच गई है। यानी देश में प्रति 10 हजार टेस्ट्स में 1666 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 6 हजार 41 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं।देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कल की अपेक्षा शनिवार को संक्रमण दर में करीब दो प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं शुक्रवार से 4631 ज्यादा कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को देश में 2,64,202 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जबकि, आज दो लाख 68 हजार 833 मरीज सामने आए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here