कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

  • सोनिया, राहुल, प्रियंका, अम्बिका व गुलामनबी आजाद सहित प्रदेश के नेताओं को भी मिली स्टार प्रचारकों के रूप में जगह

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है।
कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, अम्बिका सोनी, गुलामनबी आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, अहमद पटेल, आनन्द शर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सुशील कुमार शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ, कुमारी शैलजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भंवर जितेन्द्र सिंह, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज बब्बर, रणजीत सिंह सुरजेवाला, उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, राजेष धर्माणी, मनीष तिवारी, सलमान खुर्षीद मुख्य रूप से शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डाॅ इन्दिरा हृदयेष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, करण महरा, गोविन्द सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, के.सी. सिंह बाबा, दिनेष अग्रवाल, हीरा सिंह बिश्ट, तिलक राज बेहड, नवप्रभात, ले.जन. (अ.प्रा.) टीपीएस रावत, रणजीत रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं शूरवीर सिंह सजवाण जैसे राज्य के नेताओं को भी स्टार प्रचारकों मे शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों में निर्धारित किये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here