सपना चौधरी कांग्रेस से नाराज!

आज सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि प्रियंका गांधी के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें प्रचारित की जा रही हैं।
रविवार को सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर आयी थी। कांग्रेस के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि सपना चौधरी को पार्टी में शामिल किया गया है।

कांग्रेस से सपना को मथुरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर भाजपा की सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चा थी। वहीँ कल देर रात आई कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में मथुरा से महेश पाठक को टिकट दिया गया है, जिससे कहा जा रहा है कि वो नाराज हो गयी हैं।
अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए, उन्होंने गायन और नृत्य की दुनिया में कदम रखा था और प्रसिद्धि अर्जित की। सपना चौधरी ने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भाग लिया था और कुछ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। उत्तर भारत और खासकर हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में उनकी बहुत फैन फॉलोइंग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here