देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को थानों में बनाये जा रहे ईको पार्क का निरीक्षण किया। 2.5 हेक्टेयर क्षेत्र में यह ईको पार्क वन विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस पार्क का सौन्दर्यीकरण किया जाय एवं पार्क में बच्चों को मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हों। पार्क में नेचुरल ट्रैक, सोलर लाइट, फुलवारी, बैठने की व्यवस्थाओं आदि की पूरी व्यवस्था हो।
