निष्काम कर्मयोगी हैं प्रधानमंत्री: त्रिवेंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर भाजपा महानगर देहरादून कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को निष्काम कर्मयोगी कहा जिसका एक एक पल राष्ट्र एवं भारत माता को समर्पित है मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी का यश आज पूरे संसार में फैला है पर इसके पीछे उनकी वर्षानु वर्ष की तपस्या और सेवा कार्य है।कोरोना को समाजवादी बीमारी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटे-बड़े में भेदभाव नहीं करती इसके लिए राजा रंक सब बराबर हैं। अत: रेल की पटरियों की तरह साथ-साथ तो चलना है और दूरी बनाकर अगर पटरी आपस में मिली तो दुर्घटना हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी क्षमता से इस महामारी के खिलाफ लड़ रही है। इसीलिए मृत्यु दर इतनी कम है लोग भी ठीक हो रहे हैं। हालांकि इसका चरम आना अभी बाकी है हम कार्यकर्ताओं को अभी दूरी बना कर चलना पड़ रहा है पर मुझे उस दिन का इंतजार है जब हम फिर से गले मिलेंगे। यह दिन जल्द ही आएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के साढे़ तीन साल पूरे हो रहे हैं और उन्होंने प्रयास किया है कि कोई आरोप सरकार पर नहीं लगे 75 से 80% तक घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। अथवा उनका कार्य धरातल पर चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 के दौरान किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उनके यशस्वी नेतृत्व का ही परिणाम है कि भारत आज आत्मनिर्भरता की ओर चला है। वरना कांग्रेस ने तो देश को सोने की चिड़िया से सोनिया की चिड़िया बना दिया था।
संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के कार्य क्षेत्र में कर्तव्य सदैव पहले आता है और अधिकार बहुत बाद में यह हमारे कार्यकर्ता का मूल स्वभाव है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इसके उदाहरण है जिनका सारा जीवन राष्ट्र एवं संगठन को समर्पित है अपना कुछ भी नहीं

महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि हम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों से सदा प्रेरणा लेते हैं और उनका अनुसरण करते हैं
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर महानगर भाजपा कार्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा मोदी के जीवन और प्रधानमंत्री कार्यकाल से जुड़े कार्यों को स्लाइड शो के माध्यम से दिखाया गया महानगर भाजपा ने इस अवसर पर अपनी पुस्तिका मन की बात एवं ई पुस्तिका का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत मेयर सुनील उनियाल गामा विधायक हरबंस कपूर खजान दास दायित्व धारी नरेश बंसल चौधरी अजीत सिंह खेम सिंह पाल जितेंद्र रावत मोनी रविंद्र कटारिया शिवप्रसाद ममगाईं अनिल गोयल राजकुमार पुरोहित प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया सह प्रभारी करुण दत्ता डॉ उदय पुंडीर आशीष नागरथ बृजलेस गुप्ता रूद्रेश शर्मा लच्छू गुप्ता सुनील शर्मा मुकेश सिंगल नीलू साहनी तृप्ता जाटव मुनिया पाल दीपा शाह मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता विजय थापा मनीष बिष्ट अशोक राज पवार धर्मपाल रावत सहित सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here