लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कर्नल कोठियाल

कर्नल अजय कोठियाल ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता करके लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया और साथ ही भविष्य में किसी भी राष्ट्रीय पार्टी से नहीं जुड़ने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति की भाषा आज भी नहीं आती है, पर साथ ही वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में एक क्षेत्रीय दल बनाने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी।
प्रेसवार्ता में उन्होंने यूथ फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ने की बात कही है।
कर्नल कोठियाल 2019 में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे और भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से टिकट के लिए बात चलने की चर्चा थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here