उत्तराखंड में चीनी सैनिकों की घुसपैठ!


चीन-भारत तनाव उत्तराखंड के लिहाज से काफी अहम है। प्रदेश की सीमा से चीन का बहुत बड़ा भू-भाग सटा हुआ है। सू़त्रों के अनुसार चीनी फौज की धमक अब उत्तराखंड के चमोली से सटी सरहद पर हो गई है। 12 सितंबर को चीन के सैनिकों की भारतीय सीमा में घंटे जमे रहने की खबर है। चीन सैनिकों की आहट से भारत सरकार, सेना और खुफिया एजेंसी के साथ राज्य सतर्क हो गई है। मामला संवेदनशील होने की वजह से आला अफसर खबर की पुष्टि करने से कतरा रहे हैं। बताया जाता है कि रिमखिम और एक अन्य भारतीय इलाके में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की। यह सैनिक 25 से 30 बताए जा रह हैं। यह सैनिक सुबह करीब 9 बजे भारतीय सीमा में घुसे थे और दोपहर दो बजे बाद लौटे। सशस़्त्र चीनी सैनिक पहाड़ी इलाका होने के कारण घोड़ों पर लौटे थे। इस मामले में चमोली डीएम स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अफसरों से संपर्क किया गया। कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। चीन देश के सभी हिस्सों में घुसने की फिराक है। सूत्रों के मुताबिक घुसपैठ के दौरान ये नहीं पता चला कि क्या चीन से सटी सरहद की हिफाजत कर रहे सैनिकों के साथ कोई गरमा-गर्मी हुई या नहीं। दोनों का आमना-सामना हुआ या नहीं। चीनियों की चमोली में घुसपैठ होने का लंबा इतिहास रहा है। बाराहोती में वे साल में दर्जनों बार आए दिन घुसपैठ करते रहते हैं। यहां वे सिगरेट-माचिस के खाली डिब्बे और अन्य बेकार की वस्तुएं भी छोड़ जाते हैं

सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले सीमा का जायजा लेने के लिए चमोली डीएम स्वाति खुद चेक पोस्ट पर गई थी। वहां उन्होंने जवानों की हौसला अफजाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here