पंजाब में महिलाओं को हर माह देंगे 1000 रुपये : केजरीवाल

चंडीगढ़। आज सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने आप की ओर से तीसरी गारंटी की लोकलुभावन घोषणा की।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की 18 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को 1000 रुपये महीने दिये जाएंगे। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताया। केजरीवाल की इस घोषणा को महिला वोटरों को रिझाने की दिशा में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here