चमोली: खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक घायल

फ़ाइल फोटो

चमोली : नन्दनगर ब्लॉक की घाट-रमणी मार्ग पर एक वाहन खाई में गिरने से दुर्गतनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। बताया जा रहा है दोनों लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

वहीँ ग्राम प्रधान सूरज सिंह ने बताया कि वाहन में सुजान सिंह (75) व चालक भरतराम शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार सुजान सिंह की मौत हो गयी। वंही भरतराम घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर घायल के साथ ही मृतक के शव को निकाल लिया है। वंही घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here