दून से घाट जा रही बोलेरो नंदाकिनी में समाई, चालक की मौत, 7 की बची जान

चमोली। आज रविवार को नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर सेरा के निकट एक बोलेरों नंदाकिनी नदी में समा गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसमें सवार सात लोगों की किसी तरह जान बच गई और वे घायल हैं। गाड़ी में कुल आठ लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो संख्या यूके 07 टीए- 5446 देहरादून से घाट जा रही थी। हादसे में चालक लुंतरा घाट निवासी प्रकाश सिंह (30) पुत्र भवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में देव सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी लुंतरा (56), बीना देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी ल्वाणी (36), धीरेंद्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ल्वाणी (35), हर्षबर्धन पुत्र जयकृत सिंह निवासी लुंतरा (30), महेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी ल्वाणी (38), अंशिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (11) व ऋषिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (8) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here