सुरेश रैना, सुजैन और गुरु रंधावा जैसी हस्तियों समेत 34 गिरफ्तार!

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट के पास ड्रैगन फ्लाई क्लब में पुलिस ने सोमवार देर रात करीब ढाई बजे छापा मारा। क्रिकेटर सुरेश रैना समेत 27 सेलिब्रिटीज और 7 स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्लब में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन और सिंगर गुरु रंधावा समेत कई सेलिब्रिटीज मौजूद थे। हालांकि उनको गिरफ्तार करने के बाद छोड़ भी दिया गया।
बताया जा रहा है कि पार्टी में 19 लोग दिल्ली से आए थे। अन्य लोग पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे। इनमें से ज्यादातर ने शराब पी रखी थी। महाराष्ट्र में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। इसमें रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित है। पुलिस सूत्रों ने बताया एक बड़ा गायक छापे के दौरान पीछे के गेट से फरार हो गया। इसमें बादशाह का नाम सामने आ रहा है।
संयुक्त पुलिस कमिश्नर विश्वास नागरे पाटिल ने बताया कि सरकार ने कोरोना को देखते हुए एक निर्णय लिया था कि तय समय के बाद नाइट पार्टी, पब, बार और होटलों को बंद रखा जाएगा। इसके बाद क्लब में पार्टी की जानकारी मिली और डीसीपी राजीव जैन के नेतृत्व में एक टीम को रेड के लिए यहां भेजा गया और 34 लोगों को पकड़ा गया। क्लब की ओर से फिलहाल कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पब स्टाफ के 7 और 27 सेलिब्रिटीज समेत 34 पर केस दर्ज हुआ। मुंबई पुलिस को संदेह है कि कई और लोग भी भागने में कामयाब हुए। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फरार लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here