बॉक्सर कविंदर बिष्ट ने विश्व चैंपियन को धूल चटाई

भारतीय बॉक्सर कविंदर सिंह बिष्ट ने मौजूदा विश्व चैंपियन (56 किलो वर्ग) कज़ाख़िस्तान के कैराट येरालियेव को थाईलैंड के बैंकाक में हो रही एशियाई चैंपियनशिप में हराकर अपना पदक पक्का कर लिया। कविंदर बिष्ट ने बंटे हुए फैसले पर कजाखस्तान के येरालियेव को हराया।
वहीं विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता सोनिया चहल (57 किलो वर्ग) ने कोरिया की जो सोनवा को हरा दिया।
राष्ट्रीय चैम्पियन दीपक सिंह (49 किलो वर्ग) ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली जिन्हें अफगानिस्तान के रामिश रहमानी ने वाकओवर दिया।

उत्तराखंड के रहने वाले कविंदर बिष्ट भारतीय सेना में हैं और सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) से खेलते हैं और उन्होंने हाल ही में फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में जीबी बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here