रुद्रपुर में किसान रैली आज

रुद्रपुर। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन प्राप्त करने की जिम्मेदारी अब भाजपा संगठन के कंधों पर आ गई है। गुरुवार को रुद्रपुर के मोदी मैदान में होने जा रही किसान रैली भाजपा संगठन की परीक्षा साबित होगी। कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान आंदोलित हैं।
राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले से भी सैकड़ों किसान दिल्ली के पास गाजीपुर सीमा पर डटे हुए हैं। सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम न निकलने के बाद अब किसानों का समर्थन प्राप्त करने की जिम्मेदारी भाजपा संगठन के पाले में चली गई। भाजपा संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने पिछले एक सप्ताह से रुद्रपुर में डेरा डाल रखा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा स्वयं रुद्रपुर के निवासी हैं। चूंकि भाजपा सांगठनिक रूप से अनुशासित और मजबूत पार्टी मानी जाती है, ऐसे में किसान रैली की सफलता और असफलता भाजपा संगठन की एक और परीक्षा होगी।
उन्होंने बताया कि किसान रैली में जिले के साथ ही नैनीताल जिले के किसान भी शामिल होंगे। रैली के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक होंगे। रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी पहुंचेंगे।जुलूस में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से और पैदल भी शामिल होंगे। किसान रैली गाबा चैक पर खत्म होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को समीक्षा की गई है। प्रत्येक विधानसभा में विधायक को संयोजक बनाया गया है। साथ ही जिला पदाधिकारी व दायित्वधारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते दिनों कृषि बिल के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद में हल्द्वानी, कोटाबाग समेत कई जगहों पर बैठक की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपने आवास पर हुई बैठक में रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला महामंत्री कमलनयन जोशी, मंडल महामंत्री कमल पांडे, सुरेश गौड़, प्रमोद पंत, बीडी जोशी, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here