हरिद्वार : सीमा पर तैनात जवानों और कोरोना योद्धाओं के लिए भेजे हाथ से बनाये मास्क

फाइल फोटो
  • लॉक डाउन के बाद से अब तक भाजपा महिला मोर्चा ने हरिद्वार जिले में 40 हजार मास्क बाँटे

हरिद्वार से दीपक मिश्रा।
यहां भाजपा जिला कार्यालय में आज सोमवार को रीता चमोली के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने मास्क और सेनिटाइजर बांटे। इससे पहले शहीदों को श्रद्दांजलि देते हुये 2 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बार्डर पर तैनात जवानों के लिए, सरकारी हॉस्पिटल, कोरोना योद्धाओं के लिए हरिद्वार महिला मोर्चे द्वारा बनाये मास्क भेजे। इसके साथ ही और जरूरतमंद बहनों को राशन किट, सूट, हाथ से बने मास्क, हस्तनिर्मित सेनिटाइजर दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यमकेश्वर से विधायक एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने कहा कि भाजपा सरकार संवेदनशील एवं देश हित के निर्णय को लेते हुए तेज गति से आगे बढ़ रही है। कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में महिला मोर्चा बड़ी संवेदनशीलता के साथ जन सेवा के कार्य में जुटा हुआ है। हमारी भाजपा सरकार ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा को नई गति नए आयाम दिए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनु कक्कड़ ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, ने हमारी गरीब पहलुओं को आत्मनिर्भर बनाने, में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वयं सहायता समूहों, से जुड़ी लगभग सात करोड़ बहनों को अब ज्यादा वित्तीय सहायता दी जा रही है। विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र राठौर ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर दिशा मे संभावनाएँ तलाश कर उन पर योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम की हरिद्वार प्रभारी अनुराधा वालिया ने बहनों के सेवा कार्य की सराहना की। रीता चमोली ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जन जागरूकता अभियान के तहत 18 से 23 जून तक प्रत्येक मण्डल के हर बूथ पर महिला मोर्चे द्वारा 20 हजार मास्क और 20 हजार सेनिटाइजर बांटे जाएंगे। लॉक डाउन से आज तक हम बहनों ने हरिद्वार जिले में 40 हजार मास्क बाँट दिए हैं। कार्यक्रम में सीमा रावत, ऋतु मित्रा, रेणु शर्मा, रजनी वर्मा, रीमा गुप्ता, मनु रावत, सीमा चौहान, बिमला ढोडियाल, अंशु मलिक, कविता शर्मा, शीतल पुंडीर, भानु भारद्धाज, रूबी बेगम, आमरीन, तारा, सरिता अमोली, सन्तोष सैनी, प्रतिभा चौहान, कमला केन्थुला, ममता राणा, आशा धस्माना, गीता कारगी, सम्पा, हेमा बिष्ट, कविता कश्यप आदि शामिल हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here