बिहार में इन तीन चरणों में होगा चुनाव

  • 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य
  • 10 नवंबर को नतीजे; शाम 5 की बजाय 6 बजे तक यानी 11 घंटे होगी वोटिंग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि यहां 3 चरणों में चुनाव होंगे। पहले फेज में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे फेज में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे फेज में 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोटिंग होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 70 देशों ने चुनाव टाल दिए, लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते गए कोरोना के जल्दी खत्म होने के संकेत नहीं मिले। हम चाहते थे कि लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार बना रहे। उनके स्वास्थ्य की भी हमें चिंता करनी थी। यह कोरोना के दौर में देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है।
कोरोना दौर का सबसे बड़ा चुनाव, 4 मुख्य बिंदु
1. 46 लाख मास्क और 46 लाख ग्लव्ज : बिहार में 243 सीटें हैं। 38 सीटें आरक्षित हैं। 7.29 करोड़ लोग वोट डालेंगे। 1.73 लाख वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। 46 लाख मास्क, 7.6 लाख फेस शील्ड, 23 लाख जोड़े हैंड ग्लव्स और 6 लाख पीपीई किट्स का इस्तेमाल होगा।
2. कोरोना के चलते वोटिंग का वक्त बढ़ा : वोटिंग का समय भी बढ़ा वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर सामान्य इलाकों में सुबह 7 से शाम 5 की बजाय सुबह 7 से शाम 6 के बीच वोटिंग होगी। एक पोलिंग बूथ पर 1500 की जगह 1000 वोटर आएंगे।
3. पहली बार नामांकन के लिए नियम तय : इस दौरान उम्मीदवार 5 की जगह 2 ही गाड़ियां साथ ले जा सकेंगे। कोरोना के जो मरीज क्वारैंटाइन हैं, वे वोटिंग के दिन आखिरी घंटे में ही मतदान कर पाएंगे।
4. सोशल मीडिया पर नजर : जिस जगह जरूरत और मांग होगी, वहां पोस्टल बैलट सुविधा दी जाएगी। सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर नजर रहेगी, ताकि सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे। हेट स्पीच पर सख्ती से निपटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here