दुनकानदार छोटी बालिकाओं के साथ करता था दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिहार। बिहार के लखीसराय जिले में हैवानियत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के कजरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान की आड़ में अधेड़ दुकानदार ने 10 दिन में 5 सेे 6 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहशी दुकानदार की हवस की शिकार सभी मासूम पांच से सात साल के बीच की है। आरोपी दुकानदार का भेद तब खुला जब उसकी शिकार दो बच्चियों की तबीयत बिगड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी दुकानदार प्रकाश तांती उर्फ रिजय तांती (50) की गांव में ही एक किराने की दुकान है। गांव के बच्चों पर हमेशा से उसकी बुरी नजर रहती थी। महज 10 दिनों में उसने 5 से 6 बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। अंतिम बार दो दिन पहले दो अलग-अलग जगहों पर दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की उम्र महज पांच और सात साल है। दोनों बच्चियों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार वालों को पूरे मामले की जानकारी हुई। सोमवार की शाम इस बात की जानकारी होने के बाद परिजन उग्र हो गए और पुलिस को इसकी शिकायत की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकाश तांती को हिरासत में ले लिया। पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने महिला थाना मामला दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी को जेल भेजा दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व भी प्रकाश तांती ने कुछ अन्य बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here