ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महानतम गेंदबाज शेन वॉर्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। शेन वॉर्न अपने घर में मृत पाए गए थे। विक्टोरिया में 13 सितंबर 1969 को जन्मे वॉर्न ने अपने करियर में 145 टेस्ट, 194 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 708 और वनडे फॉर्मेट में कुल 293 विकेट लिए. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1319 विकेट दर्ज हैं। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यकीन नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे। उनके परिवार, दोस्तों, दुनिया भर में उनके फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके अलावा शोएब अख्तर भी इस खबर को सुनकर हैरान हैं। अख्तर ने ट्वीट किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। अख्तर ने लिखा, ‘अभी-अभी महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की दुखद खबर मिली। मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं कितना स्तब्ध और दुखी हूं. क्या महान शख्सियत, क्रिकेटर और इंसान  थे।

सचिन तेंदुलकर: स्तब्ध. तुम्हारी कमी खलेगी वॉर्नी। मैदान से भीतर या बाहर तुम्हारे साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था। मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा। भारत के लिए तुम्हारे मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में तुम्हारे लिए। बहुत जल्दी चले गए।
इरफान पठान: शेन वॉर्न दर्शकों के पसंदीदा थे। स्पिन के जादूगर। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लीजैंड. आईपीएल जीतने वाले पहले कप्तान। उनकी कमी खलेगी।
विराट कोहली: जीवन कितना अप्रत्याशित और अस्थिर है। एक ऐसे महान खिलाड़ी, जिन्हें मैं मैदान से बाहर भी जानता था। उनके जाने पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। क्रिकेट की गेंद को टर्न कराने वाले सबसे महान खिलाड़ी #जीओएटी (ग्रेटेस्ट आफ आल टाइम)।
युवराज सिंह: विश्व क्रिकेट के लिए दुखद दिन। पहले रॉडनी मार्श और अब शेन वॉर्न. दिल टूट गया है। वॉर्न के साथ खेलने की सुखद यादें हैं। वह स्पिन के जादूगर थे और क्रिकेट के लीजैंड। समय से पहले चले गए, उनकी कमी बहुत खलेगी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।
वीवी एस लक्ष्मण: बिल्कुल अविश्वसनीय. मेरे पास शब्द नहीं हैं। लीजैंड और महानतम खिलाड़ियों में से एक। इतनी जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों को संवेदना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here