14 महीने में रिलायंस ने चुकायी 35 हजार करोड़ देनदारीः अनिल अंबानी

मुंबई। रिलायंस ADAG ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने बैंकों को कर्ज चुकाने का भरोसा दिलाया है। अनिल अंबानी ने मीडिया से कॉन्फ्रेंस कॉल करके बताया कि चुनौतीपूर्ण माहौल में भी पिछले 14 महीने में 35 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चुकाया है। उन्होंने भरोसा जताया कि अपने एसेट मोनेटाइजेशन प्लान के माध्यम से ग्रुप अपनी भविष्य की प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा।
शेयरों में भारी गिरावट के बाद कांफ्रेंस कॉल के माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 35 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के भुगतान में रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital), रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस इंफ़्रा (Reliance Infra) का कर्ज चुकाया गया है।
अनिल अंबानी ने कहा कि, ‘रिलायंस ग्रुप ने अप्रैल, 2018 से मई, 2019 के बीच 14 महीनों के दौरान कुल 35 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का भुगतान किया।’ उन्होंने कहा कि इसमें 25 हजार करोड़ रुपए का मूलधन और 11 हजार करोड़ रुपए के ब्याज का भुगतान शामिल है। हालांकि उन्होंने इसका और ज्यादा ब्योरा नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here