एैतिहासिक होगी राहुल की रैली-प्रीतम सिंह

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित 16 मार्च की रैली के लिए देहरादून और हरिद्वार से आये हुए नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली एक ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में राफेल पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को एवं नरेंद्र मोदी को जिस प्रकार से बेनकाब किया जनता स्वयं उनके मुख से उस पूरे घटनाक्रम को सुनना चाहती है।
उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की जनता से जितने वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ चाहे वह केदार नगरी का पुनर्निर्माण हो, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए यूपीए सरकार के द्वारा स्वीकृत किये गए ₹7500 करोड़ के पैकेज का बकाया 3500 करोड़ अवमुक्त करने का मामला हो, राज्य के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का सवाल हो,या फिर पूरे देश में महंगाई की बात हो हर मोर्चे पर मोदी सरकार की असफल हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं राज्य में चलाई गई थी उनको भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने समाप्त करने का काम किया है। प्रीतम ने कहा कि देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सैन्य बलों का राजनीतिकरण कर रही है।
बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा ​​कि प्रस्तावित रैली उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का शंखनाद होगा इसलिए यह रैली पूरे राज्य के कांग्रेसी जनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है और प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी इस को सफल बनाने की है। बैठक में पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट नवप्रभात विधायक ममता राकेश फुरकान अली पूर्व विधायक राजकुमार, राम यश सिंह प्रभु लाल बहुगुणा गोदावरी थापली हरिद्वार से एसपी सिंह इंजीनियर संजय पालीवाल अशोक शर्मा राजेंद्र चौधरी सतपाल ब्रह्मचारी ऋषिकेश से राजपाल खरोरा विजय सारस्वत रुड़की से मेयर यशपाल राणा मनोहरलाल शर्मा देहरादून महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा आदि मौजूद ​रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here