दिल्ली दा मामला : बार में जाम छलकाते और हुक्का गुड़गुड़ाते 41 लड़के-लड़कियां दबोचे

  • पश्चिम विहार ईस्ट थाने के क्रॉस रोड कैफे में लॉकडाउन नियम तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार, बार सीज

नई दिल्‍ली। एक ओर कोरोना महामारी के चलते अधिकतर पब्लिक प्‍लेस बंद हैं, जिम और थियेटर तक नहीं खुले हैं। इसके बावजूद देश की राजधानी में  हुक्‍का बार धड़ल्ले से चल रहे हैं। पश्चिम विहार ईस्‍ट इलाके में दिल्‍ली पुलिस को एक बार में लड़के-लड़कियां मजे से हुक्‍का पीते और जाम छलकाते मिले। पुलिस ने बार के मालिक समेत कुल 41 को अरेस्‍ट किया है। जिनमें से 15 लड़कियां हैं। इसी इलाके में हफ्तेभर के भीतर यह दूसरी रेड है। पिछली वाली में सात महिलाओं समेत 31 लोग गिरफ्तार किए गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात जब पश्चिम विहार ईस्‍ट थाने की पुलिस पेट्रोलिंग पर थी तो उन्‍हें कैफे से तेज संगीत सुनाई दिया। जब एचएसओ कृष्‍ण बल्‍लव झा ने टीम के साथ कैफे पर छापा मारा तो पता चला कि भीतर तो जमकर पार्टी चल रही थी। अंदर बैठे लड़के-लड़कियों को जैसे कोरोना वायरस का कोई डर नहीं था। बार से व्हिस्‍की, बीयर और हुक्‍का बरामद किया गया है। बार का मालिक तन्‍वय सिंहल खुद इन लोगों को सर्व कर रहा था। पुलिस ने सब कुछ सीज कर एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी पर लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप हैं।
गौरतलब है कि बीते 14 जुलाई को भी पुलिस ने पश्चिम विहार के ही पुष्‍कर एंक्‍लेव में मौजूद प्‍लेक्‍यू रेस्‍तरां पर रेड की थी। वहां पर 31 लोग लॉकडाउन के नियम तोड़ने के चलते गिरफ्तार किए गए थे। रेस्‍तरां के मालिक को भी पकड़ा गया था। पिछले महीने जून में जब लॉकडाउन के बाद रेस्‍तरां खुले तो दिल्‍ली पुलिस ने क्‍यूबिटोज पर भी छापा मारा था। वहां पर सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों को ताक पर रखकर एक बर्थर्ड पार्टी चल रही थी। तब 38 लोगों को अरेस्‍ट किया गया था।
पिछले हफ्ते दिल्‍ली पुलिस ने एक जिम के खुले होने पर ऐक्‍शन लिया था। वहां एक्‍सरसाइज कर रहे लड़के-लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया था। इससे पहले जून में गुरुग्राम से एक जिम मालिक को अरेस्‍ट करने का मामला भी आ चुका है। तब सेक्‍टर 5 थाने की पुलिस ने 17 युवकों को गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here