यूपीएससी की परीक्षा में परचम लहराने वाली पिंडर घाटी की बेटी प्रियंका को किया सम्मानित

थराली से हरेंद्र बिष्ट।

पिंडर घाटी के देवाल विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव रामपुर की प्रियंका के यूपीएससी की परीक्षा में 257वीं रैंक के साथ सफल होने के बाद पहली बार अपने गृह ब्लाक पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रियंका ने पारिवारिक, सामाजिक सहयोग एवं कड़ी मेहनत को सफलता का मूलमंत्र बताया।

ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में देवाल के ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रियंका की माता बिमला देवी एवं पिता दीवान राम को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो सफलता प्रियंका ने हासिल की है, उससे पूरी पिंडर घाटी के लोगों को उन पर नाज है। इस मौके पर प्रियंका ने सम्मान के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे उनके परिजनों, सहयोगियों, शिक्षकों का विशेष योगदान रहा हैं। किसी भी कार्य में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, ईमानदारी व लगन बेहद जरूरी है।बिना इसके किसी भी कार्य में सफलता मिल पाना संभव नही है।

इस अवसर पर सतलुज परियोजना के उप प्रबंधक आशुतोष बहुगुणा, सवाड वार्ड की जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, हाटकल्याणी वार्ड की कृष्णा बिष्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख संगीता बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, महावीर बिष्ट सहित ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, नेता, शिक्षकों और स्थानीय युवाओं ने प्रियंका का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here