हल्द्वानी जेल में मिले 14 कैदी एचआईवी पॉजिटिव

देहरादून। हल्द्वानी के उप कारागार में 14 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 13 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। जेल प्रशासन के निर्देश पर संक्रमित कैदियों का उपचार शुरू कर दिया है। कैदियों की काउंसलिंग की जा रही है, उन्हें सावधानी बरतने और इलाज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने उप कारागार में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की थी। उप कारागार हल्द्वानी के अधीक्षक एसके सुखीजा ने 14 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के निर्देश पर संक्रमित कैदियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें पोषण युक्त भोजन दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here