अजय देवगन की ‘टोटल धमाल’ का फुल धमाका

फ़िल्म टोटल धमाल बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है और आज (शनिवार) को ये फिल्म साल की 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हो जाएगी। अजय देवगन की यह नौंवी फ़िल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंची हो।
टोटल धमाल ने दूसरे शुक्रवार (1 मार्च) को 4.75 करोड़ की कमाई करी और इसके साथ धमाल सीरीज़ की इस तीसरी फ़िल्म ने अब तक 8 दिनों में 99.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 100 करोड़ से फ़िल्म महज़ 70 लाख दूर है, जो इस फिल्म को शनिवार के फ़र्स्ट हाफ़ में ही मिल चुका होगा। टोटल धमाल 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन की नौवीं फ़िल्म है।
बताते चलें कि इंद्र कुमार निर्देशित टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था, जो इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है।
बॉक्स ऑफ़िस पर अजय देवगन ने लगातार तीसरी बार सैकड़ा जड़ा है।
इससे पहले ..
गोलमाल अगेन- 4 दिन- 205.72 करोड़
सिंघम रिटर्न्स- 5 दिन- 141 करोड़
टोटल धमाल- 9 दिन- 100 करोड़
सन ऑफ़ सरदार- 16 दिन- 105.03 करोड़
गोलमाल3- 17 दिन- 107 करोड़
रेड- 22 दिन- 101.54 करोड़
शिवाय- 31 दिन- 100.35 करोड़
सिंघम- 37 दिन- 100 करोड़
बोल बच्चन- 45 दिन- 102 करोड़
ग़ौरतलब है इस हफ़्ते टोटल धमाल को लुका छुपी से कड़ी टक्कर मिलेगी, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार शुरुआत की है। दोनों फ़िल्में कॉमेडी प्रधान है, लिहाज़ा दर्शकों को अब च्वाइस मिल गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here